वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-2 में पिछले काफी समय से स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। इससे रात के समय कॉलोनी की सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण रात में आने-जाने में परेशानी होती है। वृंदावन कॉलोनी के साथ उतरेठिया गांव का क्षेत्र भी जुड़ा हुआ है, जिससे यहां आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।