गोमतीनगर स्थित बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के वर्ल्ड टूर सुपर 300 के डबल्स मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी इशारानी बरुआह और इंडोनेशिया की थलिता रामधनी विरयावान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। आठवीं वरीयता प्राप्त इशारानी ने पहला सेट जीत लिया और दूसरे सेट में 9-4 की बढ़त बनाकर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत की।