फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रक्षाबंधन पर परिवार गया मौसी के घर, भाजपा मंडल मंत्री का घर खंगाल गए चोर

ज्योति नगर रोड करवा निवासी भाजपा मंडल मंत्री विमलेश शर्मा के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने परिवार के साथ मौसी के घर गईं विमलेश शर्मा के घर में चोर मेन गेट और कमरे का ताला तोड़कर घुस गए। चोर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। विमलेश शर्मा के अनुसार, वह बेटे-बहू, मां और अन्य परिजनों के साथ घर से बाहर थीं। देर रात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और बक्से के ताले तोड़ दिए और जेवरात व नकदी चोरी कर ली। सुबह पड़ोसी के फोन से घर में चोरी की जानकारी मिली। पीड़िता ने मोहनलालगंज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के अनुसार, मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें