प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक जगह-जगह अभिनंदन मंच बनाए गए। इन मंचों पर कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते नजर आए। शहीद पथ के जी-20 मार्ग पर झांसी से आए कलाकारों ने बुंदेलखंड के पारंपरिक राई नृत्य की प्रस्तुति दी।