फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिला उद्यमियों की बैठक में बैंक और जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि नदारद

ग्रामीण महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, बैंक ऋण और बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला उद्यमिता गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। कीवाड़ फाउंडेशन और डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की ओर से आयोजित इस बैठक में बैंक और जिला उद्योग केंद्र समेत संबंधित विभागों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। ऐसे में महिला उद्यमियों से जुड़े मुद्दों पर ठोस चर्चा नहीं हो सकी और बैठक विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के आपसी परिचय तक सिमटकर रह गई। इम्पैक्ट सेतु प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक जफर आलम ने बताया कि बैठक में बैंक और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें