फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में दशहरे पर अनोखी परंपरा, चारों धाम मंदिर में होगी लंकेश की पूजा

दशहरे पर जहां देशभर में रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रानी कटरा स्थित चारों धाम मंदिर में रावण की पूजा की जाएगी। यहां बने रावण दरबार में दशहरे के दिन लंकेश की पूजा कर वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। लखनऊ में ‘लंकेश’ के नाम से मशहूर विष्णु त्रिपाठी रामलीला में लंबे समय तक रावण का किरदार निभाते रहे। इसी भूमिका के चलते उनकी पहचान लंकेश के रूप में बन गई थी। वह भाजपा के पार्षद भी रह चुके थे। विष्णु त्रिपाठी हर साल चारों धाम मंदिर में रावण की पूजा करते थे और इस परंपरा को निभाते रहे। उनकी मृत्यु के बाद यह सवाल उठा था कि अब रावण की पूजा कौन करेगा और क्या यह परंपरा आगे जारी रह पाएगी। हालांकि, अब उनके बेटे इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। वे दशहरे के दिन रावण दरबार में पूजा करेंगे। इस तरह एक ओर देशभर में रावण दहन के जरिए बुराई के अंत का संदेश दिया जाएगा, तो दूसरी ओर लखनऊ के चारों धाम मंदिर में रावण की पूजा के साथ एक पुरानी परंपरा जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें