गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव में कलाकारों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया। प्रस्तुति के जरिए उनके संघर्ष और जनजातीय समाज के योगदान को दर्शाया गया।