प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए हैं। कार्यक्रम स्थल के अंदर से ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनाई दे रही है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। कार्यक्रम शाम करीब सात बजे तक चलने की संभावना है। इसमें प्रधानमंत्री युवाओं से बातचीत करेंगे और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली रवाना होंगे।