लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे। 15 नवंबर को शाम 5:26 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर को सुबह 6:36 बजे के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय है।