चिनहट के कठौता झील के पास झाड़ियों में गुरुवार सुबह सब्जी विक्रेता मनीष कुमार राजपूत (23) का शव मिला। बुधवार को दोस्त बॉबी मौर्य के साथ घर से निकला था मनीष। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। सुबह दोस्त ने झाड़ियों में शव मिलने की सूचना दी। घटनास्थल के पास नशे के इंजेक्शन मिले। परिजनों ने दोस्तों पर शक जताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बॉबी से पूछताछ शुरू की।