फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मड़ियांव पुलिस और क्राइम-सर्विलांस टीम नॉर्थ जोन ने सोमवार रात हनुमान चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 48,300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। चोरी में इस्तेमाल पिकअप डाला भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है। पुलिस ने मड़ियांव और आलमबाग थानों में दर्ज चोरी के तीन मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटौंजा के सुल्तानपुर गांव निवासी पिंटू कश्यप और सुभाष कश्यप के रूप में हुई है। गिरोह के सदस्य दिन में अलग-अलग इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। जिन घरों में लंबे समय तक ताला लगे रहने की संभावना होती थी, उन्हें चिह्नित कर लेते थे। इसके बाद रात में पिकअप डाला से पहुंचकर मकानों का ताला तोड़ते और अंदर रखे जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से बरामद आभूषण और नकदी चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें