फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अखिलेश ने मेधावी छात्रों को बांटे लैपटॉप, बोले- सत्ता में आए तो यश भारती की राशि एक लाख करेंगे

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को सपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने समाजवादी सरकार के दौरान बनाए गए अभिनव मॉडल स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को भी लैपटॉप देकर सम्मानित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए अभिनव मॉडल स्कूलों की शुरुआत की थी। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार इन स्कूलों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके चलते उनकी स्थिति बदहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर यश भारती सम्मान की धनराशि बढ़ाई जाएगी। अभी इस सम्मान के तहत 50 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें