लखनऊ में फैजुल्लागंज के कृष्ण लोक नगर में पिछले तीन दिनों से लाइट नहीं है। इसके चलते रोजमर्रा के लिए पानी की समस्या सबसे बढ़ गई है। ऐसे में लोगों ने प्राइवेट जनरेटर को लगा रखा है जो प्रतिदिन 1000 रुपये किराया लेते हैं। इससे यह अपने घर का इनवर्टर और पानी की टंकी को भरते हैं। मोहल्ले में भी लोगों को पानी देते हैं।