फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बाइक पर आए चोरों ने मचाया आतंक, एक रात में ट्रैक्टर और दो ट्रालियां चोरी

क्षेत्र के गांव बावलियाना और मरालिया में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में ट्रैक्टर और दो ट्रालियां चोरी कर सनसनी फैला दी। चोर बाइक पर सवार होकर आए थे और बड़ी चालाकी से दोनों गांवों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार अज्ञात चोर गांव बावलियाना में एक घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और उसके साथ लगी ट्राली को चोरी कर ले गए। रास्ते में चोरों ने ट्राली पुरानी होने के कारण उसे छोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर आरएस पुरा-जम्मू मार्ग से होते हुए मीरां साहिब की ओर निकल गए। इसके बाद वे गांव मरालिया पहुंचे, जहां नहर के किनारे एक घर के पास नई ट्राली खड़ी दिखाई दी। चोरों ने उसे भी अपने साथ ले लिया। ट्रेक्टर के मालिक रंजीत कुमार ने कहा कि सुबह दुकानों के पास ट्रेक्टर नही मिलने पर आसपास तलाश करने पर जव आरएस पुरा- मीरां साहिब मार्ग पर गाढीगढ के पास ट्रेक्टर के साथ लगी ट्राली वहा पर खडी मिली। मरालिया गांव से रमणीक सिंह के घर के वाहर खडी ट्राली चोरी होने के बारे में जानकारी मिली। ट्राली चोरी होने पर रमणीक सिंह ने बताया कि रात को जव ट्राली नही मिली तो मरालिया मोड तक पीछा किया पर ट्रेक्टर व ट्राली चोर नही मिले। इसके बाद उन्होंने संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सामने आया कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से दो लोग ट्रैक्टर पर सवार हो गए, जबकि तीसरा व्यक्ति बाइक से उनके पीछे चलता रहा। फिलहाल मीरां साहिब व सतवारी पुलिस चोरी की इस वारदात क लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। एक ही रात में दो गांवों में हुई चोरी की इन घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें