रियासी की सनातन धर्म सभा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महिलाओं ने जल से भरे कलश सिर पर उठाकर शिव मंदिर तक यात्रा निकाली, जिसके बाद कलशों को कथा स्थल पर स्थापित किया गया। कथा का वाचन पंडित अंकुश शास्त्री रोजाना दोपहर में करेंगे।