फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का पहरा सख्त: दुआणा मोड़ पर पुलिस का विशेष नाका, हर वाहन की बारीकी से जांच

सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौक रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में फलाये मंडाल पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील दुआणा मोड़ पर एक विशेष सुरक्षा नाका लगाया गया। इस दौरान पुलिस दल ने वहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन और संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों की सघन तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने आने-जाने वाले लोगों और वाहनों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की, ताकि असामाजिक तत्वों के मंसूबों को समय रहते नाकाम किया जा सके। सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिस बल हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें