जिला अस्पताल सांबा में एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की ओर से आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल के स्टाफ और प्रबंधन को आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा करने और मरीजों व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके बताए गए। इस अभ्यास का उद्देश्य अस्पताल कर्मियों को आपदा के दौरान सतर्क रहने, बचाव कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना था।