फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: झिड़ी मेले की रौनक लौटने को तैयार! झूले, दुकानें और सजावट... तैयारियां अंतिम चरण में

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक झिड़ी मेले को लेकर प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर तैयारियां अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं। मेले के शुभारंभ से पूर्व ही मेला स्थल और इसके आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मेले को भव्य, सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर और मजदूर दिन-रात एक कर काम में जुटे हुए हैं। मेला परिसर में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। कारीगरों द्वारा बड़े-बड़े झूले, मौत का कुआं और अन्य मनोरंजक खेल-तमाशे लगाने का कार्य बेहद तेजी से किया जा रहा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इन झूलों को स्थापित किया जा रहा है ताकि मेले में आने वाले लोग बेफिक्र होकर इनका आनंद ले सकें। इसके साथ ही, पूरे मेला परिसर, मंदिर मार्ग और आसपास की इमारतों में रंगाई-पुताई, मरम्मत और विशेष साफ-सफाई का अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुंदर और भक्तिमय वातावरण प्रदान किया जा सके। दूसरी ओर, मेले में व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों से सामान बेचने वाले व्यापारियों और दुकानदारों का पहुंचना लगातार जारी है। ये व्यापारी अपने लिए आवंटित स्थानों पर अस्थायी दुकानें और पंडाल सजाने में व्यस्त हैं, जहां पारंपरिक परिधानों से लेकर घरेलू उपयोग की वस्तुएं और खिलौने उपलब्ध रहेंगे। वहीं, मेले में आने वाले आगंतुकों और श्रद्धालुओं के स्वाद का ध्यान रखते हुए पारंपरिक व्यंजनों, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की रेहड़ियां व स्टॉल भी लगना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें