फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: धनवा में पुलिस ने रोका कांग्रेस-गठबंधन के नेताओं का रास्ता, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन में जा रहे थे नेता

कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे गठबंधन के नेताओं को पुलिस ने धनवा में रोक दिया। पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने पर नेताओं ने इसका कड़ा विरोध जताया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र किशोर, बाबू राम और सीपीआईएम नेता ओम प्रकाश वाशी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर इस्तीफे की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना एवं प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए इसमें शामिल होने जा रहे थे। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक दिया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना भी लोकतंत्र में संभव नहीं है तो आम लोग अपनी आवाज किस तरह उठाएंगे। नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और अपना विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें