जीएमसी डोडा के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों ने सेवा नियमावली, भर्ती नीति और पदोन्नति की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 2019 से लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आपातकालीन सेवाएं बंद करने और ड्यूटी स्थगित करने को मजबूर होंगे।