जिला सैनिक कल्याण विभाग रियासी की देखरेख में स्थानीय कम्युनिटी फैसिलिटी सेंटर पौनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोपहर तक करीब 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और डॉक्टरों से परामर्श लिया। शिविर में डॉक्टर शमीम अख्तर और डॉक्टर विजय पंडिता ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान उन्होंने लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सर्दियों के मौसम में ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन कपिल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सेवानिवृत्त अजय शर्मा, सुभाष चंद्र, जीवन शर्मा, रविंदर शर्मा, रमेश सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इन सभी के प्रयासों से आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।