झिड़ी मेले की भारी भीड़ और सुचारू आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने झिड़ी, कल्याणपुर, डब्बे और शमा चक के सरकारी व निजी स्कूलों में 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक छुट्टियां घोषित की हैं। छुट्टियों की घोषणा से स्कूली बच्चों में खुशी की लहर है। अब बच्चे परिवार और दोस्तों के साथ ऐतिहासिक झिड़ी मेले का आनंद उठा सकेंगे।