सिविल डिफेंस जम्मू की ओर से झिड़ी के गांव डब दित्ता में स्वयंसेवक नामांकन एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक पुरुषों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीआईजी अनीता शर्मा ने ग्रामीणों और युवाओं से स्वयंसेवक के रूप में जुड़ने की अपील करते हुए आगजनी, प्राकृतिक आपदाओं, प्राथमिक चिकित्सा और बचाव कार्यों में प्रशिक्षित नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।