कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने लखनपुर में करीब 35 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए दो विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें बाबा सुरगल देवस्थान पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत से तैयार टीन शेड और लखनपुर के प्रसिद्ध रामलीला ग्राउंड में करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनाया गया इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर शामिल है।