फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: सीमावर्ती लोगों को मिली जम्मू की सीधी बस, चड़वाल में मेटाडोर यूनियन के विरोध से बदला रूट

सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम हीरानगर फुलेल सिंह और तहसीलदार अनूप शर्मा ने करोल माथुरे से जम्मू के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि, चड़वाल पहुंचते ही मेटाडोर यूनियन ने बस को रोककर विरोध जताया और कहा कि इससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई और बस का रूट बदलने पर सहमति बनी। अब यह बस करोल माथुरे से लोंडी और शेरपुर होते हुए जम्मू जाएगी। इस सेवा से सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। पूर्व सरपंच भूषण भरत भूषण और रवि कुमार ने भी इसे क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें