कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जिला कठुआ के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र बनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी में नवनिर्मित लेबोरेटरी ब्लॉक और 50 बिस्तरों वाले गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके अलावा सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बनी में तैयार ओपीडी कॉम्प्लेक्स और डायलिसिस यूनिट भी जनता को समर्पित की।