फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: खेती में सुधार का नया मंत्र, किसानों को संतुलित खाद और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह

कठुआ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व ज्ञान केंद्र, कश्मीर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि विभाग और इफको के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए उनकी समस्याओं और जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का इस्तेमाल करने, हरी खाद, प्राकृतिक खेती और ग्रीन पेस्टिसाइड्स अपनाने की सलाह दी गई। किसानों को रबी सीजन के दौरान अपने क्षेत्र के अनुकूल गेहूं की उन्नत किस्मों की समय पर बुवाई करने और फसल चक्र में दलहनी फसलों को शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही सॉयल हेल्थ कार्ड बनवाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें