फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: 500 विद्यार्थियों ने तलाशे भविष्य के रास्ते, आर्मी पब्लिक स्कूल जंग्लोट में करियर कॉन्क्लेव

आर्मी पब्लिक स्कूल जंग्लोट में वीरवार को करियर कॉन्क्लेव का आयोजन किया। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल समेत आसपास के सीबीएसई और सरकारी स्कूल के लगभग 500 विद्यार्थियों ने अपने भविष्य की संभावनाओं को तलाशा। देश के अलग अलग कौनों से आए नामी विश्व विद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थानों ने इस दौरान अपने स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों की उत्सुकता का हल किया। इस कार्यक्रम ने छात्रों और अभिभावकों को भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। सुबह दसे बजे से दोपहर दो बजे तक यह कान्क्लेव चला। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बारहवीं कक्षा के बाद उपलब्ध शैक्षिक एवं व्यावसायिक विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस करियर जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्रों को उनके रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने में मार्गदर्शन देना था। कॉन्क्लेव के दौरान छात्रों और अभिभावकों को सीधे विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने विभिन्न कोर्स, स्कॉलरशिप योजनाओं, स्ट्रीम चयन, कंपनियों के साथ टाई-अप, प्लेसमेंट अवसरों, हॉस्टल सुविधाओं और फीस संरचना जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग भी दी गई, जिससे विज्ञान, वाणिज्य और कला के विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिली। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विशाखा शर्मा ने कहा कि यह आयोजन छात्रों और अभिभावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। कहा कि करियर कॉन्क्लेव न केवल छात्रों को दिशा देगा बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर सही निर्णय लेने में मदद करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें