महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानि कि मनसे के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने मिलकर भारत निर्वाचन आयोग पर कड़ा हमला बोला है... ठाकरे बंधुओं की महाराष्ट्र की जनता से जन-विरोध रैली में शामिल होने की अपील की थी जिसके बाद रविवार को मुंबई में एक बड़ी जन-विरोध रैली की अपील के बाद बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया है... इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार के नेता भी शामिल होंगे... इस प्रदर्शन का मकसद वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर और चुनावी रोल की 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' यानि कि एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी संरचनात्मक गड़बड़ियों का विरोध करना है...