फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP, दिपके ने दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 24 Sep 2026 06:01 PM IST
Shruti वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर एक रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया कि एसआईआर और चुनाव आयोग की कुछ प्रक्रियाओं पर दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीने में करीब 14 बार आपत्तियां दर्ज कराई हैं. इसे लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं. इसी कड़ी में सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने भी उन पर हमला बोला और 48 घंटे के अंदर इस्तीफा देने समेत 3 मांगें रखी हैं. दरअसल, दिल्ली एनएम सेंटर में कॉकरोच जनता पार्टी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को 'सबसे बड़ा गद्दार' बताया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने की मांग की है। दीपके ने आगे कहा है कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 'जंतर मंतर 2.0' निश्चित रूप से होगा।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें