फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: टकारला मोड़ धंधड़ी किसान मंडी में विश्राम कक्ष की मांग, किसानों और मजदूरों को हो रही परेशानी

उपमंडल अंब के अंतर्गत टकारला मोड़ धंधड़ी स्थित किसान मंडी में किसानों और मजदूरों के लिए विश्राम की उचित व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह बंटू ने किसान मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों और आढ़तियों ने बताया कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों से अनाज लेकर मंडी पहुंचते हैं, लेकिन यहां आराम करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं है। अनाज की सफाई और अन्य जरूरी कार्यों में कई बार एक से दो दिन तक लग जाते हैं। वहीं, एक साथ अधिक किसानों के मंडी पहुंचने से काम का दबाव बढ़ जाता है और उन्हें लंबे समय तक वहीं रुकना पड़ता है। किसानों राज कुमार, रमन कुमार, प्रवीण कुमार, रामपाल और यशपाल ने बताया कि मंडी में विश्राम की सुविधा नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों के साथ-साथ यहां अनाज की सफाई और ढुलाई का काम करने वाले मजदूरों के लिए भी आराम करने का कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दिनभर मेहनत करने के बाद किसानों और श्रमिकों को विश्राम के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता। किसानों और आढ़तियों ने मांग की कि मंडी परिसर में ही विश्राम कक्ष बनाए जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिल सके। जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह बंटू ने किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और किसानों व मजदूरों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी में बेहतर सुविधाएं मिलना जरूरी है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने और उससे जुड़े कार्यों के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब किसानों और मजदूरों को विश्राम कक्ष की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग पर संबंधित विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें