फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: गोसेवा आयोग सदस्य अरुण पटियाल ने किया मीरा गोशाला बाथू का निरीक्षण, देशी गौवंश संरक्षण के प्रयासों को सराहा

हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य अरुण पटियाल ने मीरा गोशाला बाथू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और देशी गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मीरा गोशाला बाथू में देशी नस्ल के गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यहां विशेष रूप से गिर, साहिवाल एवं कपिला नस्ल के गौवंश को आश्रय प्रदान किया गया है। इन देशी नस्लों का संरक्षण भारतीय पशुधन और गौसंस्कृति को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। निरीक्षण के दौरान अरुण पटियाल ने गौवंश के रखरखाव, देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। गोशाला में की गई व्यवस्थाओं तथा देशी नस्लों के संरक्षण के प्रयासों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और गोशाला प्रबंधन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशी गौवंश का संरक्षण केवल पशुधन की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और कृषि व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। ऐसी गोशालाएं गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। अरुण पटियाल ने कहा कि गौसेवा, गौसंरक्षण और देशी नस्लों का संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें