ग्राम पंचायत चिंतपूर्णी छपरोह की प्रधान व मंदिर ट्रस्टी कालिया की ओर से करवाए जा रहे देवी भागवत पुराण कथा के दौरान आचार्य गोपालचंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को मां भगवती की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि मां भगवती आदिशक्ति हैं और संपूर्ण सृष्टि का आधार हैं। उनकी कृपा के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ब्रह्मा, विष्णु और महेश जैसे देवता भी आदिशक्ति की आराधना करते हैं। मां भगवती की उपासना करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान आचार्य गोपालचंद्र शास्त्री ने भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का भी विस्तारपूर्वक वर्णन किया। इस अवसर पर संजय कालिया, अरुण शर्मा, डॉ. खेमचंद शास्त्री, डॉ. राम कुमार, संजीव, बलदेव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।