नालागढ़ उपमंडल के दभोटा स्थित जय श्रीराम गोशाला में चल रहा दिव्य गो कथा यज्ञ आज पूर्णाहुति के साथ ही संपन्न हो गया। कथा का शुभारंभ 15 नवंबर को हुआ था। इस दौरान व्यासपीठ पंडित मदन लाल दुर्वासा ने अपनी मधुर वाणी से गो कथा से जुड़े अनेक पौराणिक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को निहाल किया।