फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में 24 सितंबर को सजेगी साईं भजन संध्या, पुनीत खुराना और विशाल बांधेंगे समां

शहर में 24 सितंबर को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। पंजाबी महासभा सोलन की ओर से ठोडो मैदान में साईं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सभा के अध्यक्ष जतिन साहनी ने बताया कि भजन संध्या शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में मशहूर गायक पुनीत खुराना और विशाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भक्ति संगीत से सजे इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। जतिन साहनी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे साईं भजन संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और भक्ति के इस आयोजन का हिस्सा बनें। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सोलन में आयोजित होने वाली इस भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों में उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें