फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

तहसील ग्राउंड रामशहर में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन व्यास पीठ से आचार्य नरेंद्र भारद्वाज शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। आचार्य नरेंद्र भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में देवकी के गर्भ से जन्म लिया तो सभी द्वारपाल गहरी निद्रा में सो गए। भगवान के निर्देशानुसार वसुदेव बालक कृष्ण को गोकुल में नंद के घर छोड़कर वहां से यशोदा की कन्या को लेकर वापस कारागार पहुंचे। उनके लौटते ही कारागार के किवाड़ स्वतः बंद हो गए और प्रहरी जाग उठे। जब कंस को कन्या के जन्म की सूचना मिली तो वह उसे मारने के लिए पहुंचा। जैसे ही उसने कन्या को उठाया, वह उसके हाथ से छिटककर आकाश की ओर चली गई और कंस को चेतावनी देते हुए कहा कि उसका काल गोकुल में जन्म ले चुका है। उधर, नंद के घर बालक के जन्म का समाचार मिलते ही गोकुल में उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर आचार्य जी ने ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंद और भक्ति से सराबोर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें