सोलन जिले के बद्दी में 28 से 30 नवंबर तक होने वाले रेडक्रॉस मेले को लेकर चल रहे विवाद पर एसडीएम संजीव धीमान ने कहा कि मेला उच्च न्यायालयों के आदेशानुसार उसी स्थान पर होगा, जहां निर्धारित है। उन्होंने कहा कि जहां पर मेला होगा वह भूमि राजस्व विभाग के पास है। ऐसे में उसकी अनुमति ले ली गई है। जो भी लोग इसमें भ्रांतियां फैला रहे हैं, उन्हें यह कहना चाहूंगा कि वह इसमें बाधा न पहुंचाएं। यह मेला पूरे बद्दी का है, इसमें सभी लोग पहुंचे।