फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू-सोलन हाईवे पर शुरू हुई नई टारिंग, धर्मपुर तक पहुंचा काम; वाहन चालकों को मिलेगी राहत

परवाणू-सोलन हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 39 किलोमीटर लंबे इस हाईवे की सड़क को दुरुस्त करने के लिए नई टारिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अधिकृत नई कंपनी ने टारिंग का काम धर्मपुर तक पहुंचा दिया है। हाईवे पर पुरानी और उखड़ी हुई तारकोल की परत हटाकर नई टारिंग की जा रही है। दरअसल, गर्मी के मौसम में अधिक तापमान के कारण हाईवे पर बिछी तारकोल की परत कई स्थानों पर पिघलकर दब गई थी। इससे सड़क जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ हो गई थी। ऐसे में वाहन चालकों को इस मार्ग पर सफर के दौरान हिचकोले खाने पड़ रहे थे। सड़क की खराब हालत के कारण कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही भी परेशानी भरी हो गई थी। एनएचएआई की ओर से नई कंपनी के साथ कार्य का करार किए जाने के बाद पिछले काफी समय से सड़क सुधारने का काम चल रहा है। इसके तहत क्षतिग्रस्त सड़क की पुरानी तारकोल की परत हटाई जा रही है और उसके स्थान पर नई टारिंग की जा रही है। परवाणू से सोलन तक करीब 39 किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य पूरा होने के बाद हाईवे की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। इससे न केवल वाहन चालकों को आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि इस मार्ग पर आवागमन भी पहले के मुकाबले सुविधाजनक हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें