फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: धर्मपुर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव

गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्मपुर की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह और सुरजीत सिंह लांबा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरुपर्व पर बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची। माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कसौली के पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। लंगर के आयोजन में गुरबचन सिंह सेठी, जसप्रीत सिंह, कंवरदीप सिंह, दमनप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह लांबा, गुरप्रीत सिंह और सुखविंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह के साथ देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, मदन मोहन मेहता, नरेंद्र ठाकुर और चंदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें