फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के दोसड़का में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक गंभीर घायल

धर्मपुर-सोलन हाईवे पर दोसड़का के नजदीक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार के चालक की तरफ भी काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई। हादसे के बाद घायल बाइक चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धर्मपुर पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में बाइक की तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें