फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता: बनिया देवी ने दधोगी को 24 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

अर्की के शालाघाट मैदान में चल रही स्वर्गीय धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बनिया देवी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दधोगी की टीम को 24 रन से हरा दिया। एकतरफा रहे इस मुकाबले में जीत दर्ज कर बनिया देवी ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता के तहत बाहवां इलेवन और कोटली की टीमों के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे मैदान में क्रिकेट का रोमांच बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता की विजेता टीम को 55 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें