फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में मुस्लिम समाज ने मनाई ईद ए मिलाद उन नबी

सुभाष चंद्र Updated Thu, 27 Aug 2026 06:12 PM IST

नाहन। शहर की जामा मस्जिद कच्चा टैंक और गुन्नूघाट मस्जिद में ईद ए मिलाद उन नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो मस्जिद कमेटी के प्रधान मुमताज खान और दूसरी मस्जिद के प्रधान हाजी खलील की रहनुमाई में हुआ। इसमें सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 20 बच्चों ने कुरान मुकम्मल की। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद के मौलाना रऊफ और मौलाना आशिक ने मोहम्मद साहेब की जिंदगी पर तकरीरें कीं। इस दौरान बच्चों और इमामों का अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद कमेटी ने मिठाइयां बांटीं और एक दूसरे को गले लगाया। अंत में मौलाना ने आपसी भाईचारे, देश की सलामती के लिए दुआ की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें