फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अतिक्रमण के विरोध में ददाहू बाजार रहा बंद, जलपान तक को तरसे यात्री

ददाहू। अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को ददाहू बाजार पूरी तरह बंद रहा। दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इससे आसपास की करीब 50 पंचायतों से खरीदारी और अन्य काम के लिए ददाहू पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बाजार बंद होने के कारण यात्रियों को चाय-नाश्ते और जलपान तक के लिए भटकना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान किसी तरह का धरना, प्रदर्शन या नारेबाजी नहीं की गई। दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इसके बाद सतीबाग में व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद चार पृष्ठ का ज्ञापन तैयार कर उपायुक्त को भेजा गया। पंचायत प्रधान पंकज गर्ग और व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल ने कहा कि ददाहू का बाजार लंबे समय से आसपास के क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा है। करीब 50 पंचायतों के लोग दैनिक जरूरत का सामान खरीदने के लिए यहां पहुंचते हैं। व्यापारियों के अनुसार वे कारोबार के माध्यम से प्रशासन और विभिन्न विभागों का सहयोग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें