फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: दो समुदायों के बीच हिंसा मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 गिरफ्त में

नाहन (सिरमौर)। नाहन के बाल्मीकि चौक पर हुई हिंसक झड़प और पथराव के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने गत रात्रि तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को बाल्मीकि चौक पर हुई हिंसक झड़प और पथराव के बाद नाहन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के साथ हिंसा में उनकी भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हिंसा और कानून व्यवस्था भंग करने में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें