फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: गुरुपर्व से लौट रहे लोगों पर तलवारों और डंडों से हमला करने का आरोप

नाहन। गुरुपर्व मनाकर घर लौट रहे लोगों पर तलवारों और डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और हरचरण सिंह ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि उन पर तलवारों और डंडों से बुरी तरह हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पत्रकार वार्ता में गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और हरचरण सिंह ने बताया कि 24 नवंबर की रात गुरुद्वारा साहिब दिल्ली गेट में गुरुपर्व मनाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10:20 बजे सदानंद चौहान की कोठी के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें