फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले-चुनाव आयोग की बदौलत सीएम बने सुक्खू, धरना देना है तो पहले इस्तीफा दें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चुनाव आयोग की बदौलत ही मुख्यमंत्री बने हैं। यदि उन्हें सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करना है तो पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह बात शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना चाहती है तो चुनाव जीतकर आए। कांग्रेस और राहुल गांधी देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें देश में अशांति फैलाने के लिए कांग्रेस को फंडिंग कर रही हैं। बिंदल ने कांग्रेस पर देश को बांग्लादेश बनाने की दिशा में ले जाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें