फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बोलेरो कैंपर हादसे में एक की मौत, छह घायल मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे

नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें से छह घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया है। अन्य घायलों का सराहां सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सोना चंदेल घायलों और वाहन चालक का हाल जानने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचीं। आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि शुरुआती जांच में वाहन की ओवरस्पीड और सड़क पर तीखा मोड़ हादसे की वजह सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर की फिटनेस वैध है। उनके अनुसार वाहन शिमला से सतौन की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों को लेकर शुरुआती जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। आरटीओ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर डबल केबिन वाहन है और इसमें पांच यात्रियों के बैठने की क्षमता है। वाहन के पिछले हिस्से में सामान रखने के लिए जगह बनाई गई है। इसके बावजूद कुछ यात्री वाहन के पिछले हिस्से में बैठे हुए थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सफर के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग न करें और सुरक्षित यात्रा के लिए बसों का इस्तेमाल करें। सोना चंदेल ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त निजी और सरकारी बसें चलाने की अनुमति दी जाती है। इसका उद्देश्य लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाना और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें