पेंशनर्स कल्याण संघ खंड रामपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को तहसील सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित रामपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने की। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संघ की आगामी गतिविधियों और 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशनर्स दिवस के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कार्यकारिणी सदस्यों से पेंशनरों के कल्याण से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स दिवस को बेहतर तरीके से मनाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता और सुझाव महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन स्थल के चयन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।