फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर:जवाहर पार्क में शहीदी दिवस पर गरजे एचपीएसईबी तकनीकी कर्मचारी

सुंदरनगर, डैहर (मंडी)। जवाहर पार्क सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने कर्मचारी आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में शहीद हुए सात कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मांगो के लेकर जोरदार नारेबाजी की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि शहीद कर्मचारियों का बलिदान कर्मचारी वर्ग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए किया गया उनका संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में मजबूरन तकनीकी कर्मचारी वर्ग के संगठन का गठन हुआ, इससे पहले तकनीकी कर्मचारियों के कार्य नहीं होते थे, बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी के काम रोकने वाले दफ्तरों में बैठे कर्मचारी रहे है। इससे शाहिदी दिवस पर जवाहर पार्क में यह आयोजन किया जाता रहा है। वहीं, प्रदेश महासचिव चमन लाल शर्मा ने सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से तकनीकी कर्मचारियों की 8 किलोमीटर दूरी के टीए सहित अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने, 8000 रिक्त पद भरने और कार्यस्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की। संघ ने संकल्प लिया कि कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें