फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल सड़क: खुशियों की महफिल बनी आखिरी मुलाकात, सामने आया आखिरी जश्न का वीडियो, हर आंख नम

लडभड़ोल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया है। एक साथ छह होनहार युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर आंख नम है और परिवार बेसुध है। इसी बीच हादसे से चंद घंटे पहले का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें छह दोस्त एक पारिवारिक समारोह में डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गवाला निवासी पंकज कुमार की बहन के बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए सभी दोस्त एकत्रित हुए थे। समारोह में खुशियों का माहौल था। सामने आए वीडियो में आयुष, पंकज, अनुज, आदित्य, यश और अर्णव अलग-अलग गानों पर पूरे उत्साह के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उस समय किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह छहों दोस्तों का एक साथ आखिरी जश्न साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें